रीठी: जमुनिया गांव में घर में सोते समय सर्पदंश से 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Rithi, Katni | Jun 8, 2026 रीठी थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिया में घर पर सो रहे 49 वर्षीय व्यक्ति को जहरीले सर्प ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया।