कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने शनिवार को झारखंड विधानसभा के सत्र के दौरान शून्यकाल में राज्य के पत्रकारों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। उन्होंने सरकार से मांग की कि झारखंड के पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा की सुविधा प्रदान की जाए तथा अन्य राज्यों की तर्ज पर राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए।