शाहबाद: नंदी से टकराई बाइक, तीन युवक गंभीर घायल; एम्बुलेंस की देरी पर उठे सवाल
Shahbad, Baran | Apr 29, 2026 जानकारी बुधवार सुबह 9 बजे मिली देर रात नेशनल हाईवे 27 पर बासखेड़ा के पास एक दर्दनाक हादसे में तीन बाइक सवार युवक नंदी से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तुरंत मदद की कोशिश की, लेकिन टोल प्लाजा की एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची।