शाम्हो अकहा कुरहा: बाढ़ के दौरान टूटी लाइफ लाइन शाम्हो सूर्यगढ़ा सड़क के चार जगह पर ईंट के टुकड़े से हुआ मरम्मत कार्य
बाढ़ का पानी तेज से शाम्हो से निकल रहा है। गुरुवार तक चलने वाली नाव शुक्रवार से बंद कर दी गई है। क्योंकि शाम्हो के लिए लाइफ लाइन मानी जाने वाली शाम्हो सूर्यगढ़ा सड़क से बाढ़ का पानी शुक्रवार को उतर गया, लेकिन सड़क चार जगहों पर पानी के तेज बहन के कारण टूट गई । जिस पर चलना खतरनाक साबित हो रहा था । टूटे सड़क का मरम्मत कार्य ईंट के टुकड़ों को डालकर कराया गया ।