शनिवार को शाम्हो थाना क्षेत्र के ओजन टोला निवासी पंकज शर्मा के 7 वर्षीय पुत्री अपने घर के नजदीक बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गई थी। उस दिन तलाशी में शव को नहीं निकाला जा सका था। रविवार को फिर से की गई तलाशी में एसडीआरएफ की मदद से बच्ची का सब बरामद किया गया।