शाम्हो प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ के कारण बिजली की सप्लाई सात दिन पहले सुरक्षा कारणों से काट दी गई थी। बिजली विभाग की टेक्निकल टीम, स्थानीय प्रशासनिक अधिकार व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से फिर से बिजली बुधवार शाम करीब सात बजे से सभी फिडरों में बहाल कर दी गई है।