मैहर: मैहर में विश्व योग एवं संगीत दिवस पर सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन
मैहर, 21 जून विश्व योग दिवस और विश्व संगीत दिवस के अवसर पर शासकीय संगीत महाविद्यालय, मैहर में संस्कृति संचालनालय, मध्यप्रदेश शासन द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्थानीय कलाकार हिमांशू सैनी ने सरोद वादन के साथ अन्य कलाकारों ने दी अपनी प्रस्तुति।