हिलसा: हिलसा रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में उमड़ी भीड़, सुबह 9 बजे एक और ट्रेन चलाने की मांग उठी
Hilsa, Nalanda | May 13, 2026 इस्लामपुर-हिलसा-फतुहा पैसेंजर ट्रेन, जो आठ डब्बों के साथ सुबह करीब 7:00 बजे हिलसा रेलवे स्टेशन पहुंचती है, उसमें इन दिनों यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। अनुमंडल मुख्यालय होने के कारण इस्लामपुर, एकंगरसराय एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग और व्यवसायी हिलसा पहुंचते हैं। खासकर इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं कोचिंग के लिए