कहरा: सदर थाना में ट्रैफिक DSP ने शहर के व्यवसाई व वाहन संगठनों के साथ बैठक कर भीषण जाम की समस्या पर किया विचार विमर्श
सोमवार को सदर थाना में ट्रैफिक डीएसपी प्रवीण कुमार ने शहर के व्यवसाई व वाहन संगठनों के साथ बैठक कर जाम की समस्या पर विचार विमर्श किया। इस बैठक में ट्रैफिक डीएसपी ने जाम की समस्या से निजात के लिए सभी से सहयोग की अपील की और कहा की जाम के मुख्य स्पॉट पर विशेष पुलिस बल तैनाती के साथQRTटीम गठित की जाएगी जो जाम की स्थिति में त्वरित कारवाई कर जाम से निजात दिलाएगी।