रूड़की: रामपुर स्थित आवास पर बधाई देने के लिए पहुंचे समर्थक, कांग्रेस पार्टी ने विधायक को बनाया जिला अध्यक्ष
रुड़की की पिरान कलियर विधानसभा से कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद को कांग्रेस पार्टी ने रुड़की ग्रामीण से जिला अध्यक्ष बना दिया है। जिसके चलते आज रामपुर में उनके आवास पर समर्थक उन्हें बधाई देने के लिए पहुंचे। फुरकान अहमद का कहना है कि उन्होंने जिला अध्यक्ष का आवेदन नहीं किया था। लेकिन पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी दी है। वह दिन रात मेहनत कर पार्टी को मजबूत करेंगे।