रूड़की: रुड़की में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पर कांग्रेस ने दिखाया विश्वास, राजेंद्र चौधरी फिर बने जिला अध्यक्ष
चंद्रशेखर चौक पर स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद,गांधी वाटिका में महात्मा गांधी के साथ नगर निगम चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा पर राजेंद्र चौधरी ने माल्यार्पण किया है। जिसके साथ उन्होंने महानगर कांग्रेस कमेटी का जिला अध्यक्ष बनने पर अपने नए कार्यकाल की शुरुआत की है। मंगलवार की रात जारी सूची में उन्हें जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इस मौके उनके समर्थक भी मौजूद रहे है।