हरिहरगंज: हरिहरगंज थाना क्षेत्र के NH139 नैनो होटल समीप ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में बाइक चालक की मौत, सवार घायल
हरिहरगंज थाना क्षेत्र के एनएच-139 नैनो होटल समीप शुक्रवार की रात हुए सड़क हादसे में बाइक चालक एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के ढिबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत निमिडीह गांव निवासी कृष्णा मेहता के 32 वर्षीय पुत्र सुनिल कुमार मेहता के रूप में हुई है।