कैराना: कैराना में मामौर झील के सौंदर्यीकरण के लिए खुदाई शुरू, करोड़ों रुपये होंगे खर्च
Kairana, Shamli | Jun 18, 2026 गत चार जून को प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह द्वारा कैराना क्षेत्र में स्थित मामौर झील को 251.75 लाख रुपये की लागत से पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की घोषणा के बाद परियोजना पर कार्य शुरू हो गया है। गुरुवार शाम करीब पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार, झील के सौंदर्यीकरण के लिए खुदाई कराई जा रही है।