पलामू जिले के पांकी प्रखंड के करार पंचायत अंतर्गत नादगाद गांव निवासी 76 वर्षीय धनराज भुइयां की अज्ञात अपराधियों ने गला दबाकर और पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। उनकी डेड बॉडी गांव में सोनरे नदी किनारे से बुधवार सुबह बरामद की गई। दोपहर 12 बजे मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ( एमएमसीएच) में डेड बॉडी का पोस्टमार्टम किया गया।