बुलंदशहर: नगर क्षेत्र में भव्य एवं धूमधाम से शोभा यात्रा के साथ मनाई गई भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती
शोभा यात्रा भूड़ अम्बेडकर नगर से पूरे उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक एकता के संदेश के साथ प्रारंभ हुई, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लेकर बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विकास चौहान एवं नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं फीता काटकर विधिवत रूप