झिलाय रोड स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र परिसर में कृषि विभाग कार्यालय पर खाद को लेकर टोकन लेने पहुंचे किसानों ने 12:00 बजे तक कार्यालय नहीं खुलने पर सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर निवाई थाना अधिकारी घासीराम माय जाप्ते घटनास्थल पर पहुंचे किसानों से समझाइश कर जाम हटवाकर कृषि उपज मंडी में टोकन वितरण किए गए कृषि उपज मंडी में कृषि अधिकारी ने टोकन वितरण किये।