मैहर: पटेहरा गांव में भाई की बरसी पर तालाब में डूबने से दो बहनों की मौत
मैहर जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत पटेहरा तालाब में शनिवार को एक रूह कपा देने वाला हादसा हो गया। भाई की बरसी के कार्यक्रम के लिए तालाब गई चार किशोरियां और युवतियां गहरे पानी में डूब गईं। इस हादसे में एक 10 वर्षीय किशोरी और 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि दो अन्य का शिविल अस्पताल मैहर में इलाज जारी होना बताया गया है।