कुंडम पुलिस ने शुक्रवार सुबह 9 बजे के करीब बताया कि ग्राम गरियारी में बीते 4 तरीख को अपने घर वापस बाइक में आ रहे रमेश सिंह को पीछे बाइक सवार MP 20ZE3395 के चालक ने जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया था। वही घायल की इलाज के दौरान मौत गई थी। जहा पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों के बयानों और गवाहों के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।