पूर्णिया पूर्व: भवानीपुर थाना ने 3.51 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
भवानीपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी गश्ती के क्रम में भवानीपुर बाजार स्थित भवानी धर्मकाँटा के सामने वाहन जाँच कर रहे थे। वाहन जाँच के क्रम में एक मोटरसाईकिल सवार वाहन जाँच होते देखकर मोटरसाईकिल घुमाकर भागने लगा, जिसे साथ के पुलिस बल के सहयोग से सुदामानगर जानेवाली सड़क पर पकड़ लिया गया। पकड़ाये गए व्यक्ति से नाम-पता पुछने पर उसने अपना नाम अभिषेक कुमार बतलाया।