तरबगंज: फांसी लगने से विवाहिता की मौत,पति समेत सास ससुर व देवर पर दहेज के लिये हत्या का आरोप, वजीरगंज पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
वजीरगंज थानाक्षेत्र के गनेशपुर ग्रंट के कुंडनिया में फांसी लगने से विवाहिता की मौत हो गयी। मृतका के भाई सचिन यादव ने दहेज के लिए बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।दर्ज मामले के अनुसार 10दिसम्बर 2020 को अर्जुन यादव ने अपनी पुत्री विंदु यादव की शादी गनेशपुर ग्रंट निवासी रामदीन यादव के साथ की थी।