सिरमौर: बैकुंठपुर के हरदी मोड़ पर कार ने दीवार तोड़ी, एक व्यक्ति घायल
Sirmour, Rewa | Mar 17, 2025 बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के हरदी मोड में रीवा से सिरमौर के तरफ तेज रफ्तार कार हरदी मोड़ के पास शाम साढ़े पांच बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार हरदी मोड़ निवासी रामावतार यादव के बाउंड्री की दीवार तोड़कर चेचिस पर दीवार पर फंस गई कार नीचे गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता है। क्योंकि नीचे कुंआ था। वहीं दीवार गिरने से एक युवक घायल हो गया, जिसे रीवा ले जाया गया है।