मोदीनगर: निवाड़ी में आम के बाग में एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी
एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि बुधवार दोपहर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। शव कई दिन पुराना प्रतीक हो रहा है। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष है। पुलिस जांच में जुटी।