मोदीनगर: हनुमानपुरी कालोनी के पास रेलवे ट्रैक पर मिला दो दिन से लापता युवक का शव, परिजन कर रहे थे तलाश
मुल्तानीपुरा पड़ाव कॉलोनी में अभिषेक रहते थे। वह फल विक्रेता थे। 2 दिन पूर्व अभिषेक घर से किसी काम के लिए निकले थे, लेकिन वह वापस नहीं लौटे। परिजन उन्हें तलाश कर रहे थे। हनुमानपुरी कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक पर उनका शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस इस मामले को दुर्घटना मान रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का पता चलेगा।