मोदीनगर: हापुड़ मार्ग स्थित एक कपड़े की दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया, लोगों के आने पर चोर भागा
हापुड़ मार्ग पर निकिता गारमेंट के नाम से रमेश की दुकान है। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात करीब 8 वह अपनी दुकान का ताला लगाकर घर चले गए थे। अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। तभी वहां कुछ लोग आ गए। लोगों को आता देख चोर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें इस घटना की सूचना दी। पुलिस का कहना है तहरीर आने पर कार्रवाई होगी