परेड ग्राउंड में राहुल गांधी के कार्यक्रम की अनुमति रद्द, देर रात को सड़कों पर उतरे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 17 जुलाई को प्रस्तावित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए परेड ग्राउंड की पहले दी गई अनुमति रद्द किए जाने के बाद उत्तराखंड की राजनीति गरमा गई है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इसे भाजपा सरकार का अलोकतांत्रिक और छात्र विरोधी कदम बताते हुए आरोप लगाया कि सरकार युवाओं की आवाज़ से डर गई है। अनुमति रद्द होने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देर रात परेड ग्राउंड कूच कर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
कांग्रेस का कहना है कि उत्तराखंड का युवा शिक्षा, रोजगार, पारदर्शिता और अपने भविष्य से जुड़े सवाल उठाता रहेगा और उसकी आवाज़ को किसी भी हाल में दबाया नहीं जा सकता।
#ChhatronKiGoonj #RahulGandhi #Uttarakhand #Congress #Dehradun #YouthVoice #SaveDemocracy #BreakingNews #politicalnewsintelugu #pahadsamachar #BreakingNews #NewsUpdate