मोतिहारी: केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का 11 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में मोतिहारी में किया गया प्रेस वार्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का गौरवपूर्ण 11 वर्ष पूरा होने व उपलब्धियों के उपलक्ष में मोतिहारी मे प्रेस वार्ता का आयोजन बुधवार को किया गया। जिसको पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधा मोहन सिंह एवं प्रदेश के प्रवक्ता राजेश सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज सहित अन्य नेता उपस्थित थे।