मड़िहान: संतनगर थाना क्षेत्र के मलुवा गांव के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से 4 वर्षीय मासूम की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम
बताते चले कि ऋतिक पुत्र प्रदीप पटेल का घर कलवारी लालगंज संपर्क मार्ग के किनारे है शनिवार की सुबह लगभग 8:00 बजे ऋतिक घर के सामने खेल रहा था खेलते हुए सड़क पर आ गया लालगंज से कलवारी की तरफ जा रही चार पहिया अज्ञात वाहन की चपेट में मासूम आ गया परिजन घायल बेटे को इलाज हेतु प्राइवेट नर्सिंग होम ले गए जहां से मंडली अस्पताल रेफर किया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।