हैदरगढ़: लोनी कटरा थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से हुआ भीषण सड़क हादसा, 9 लोग घायल, 3 की मौत
लोनी कटरा थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार करीब 1:40 बजे एक बोलेरो गाड़ी का पिछला टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। यह दुर्घटना एक्सप्रेसवे के प्वाइंट नंबर 19.7 से 19.8 के बीच हुई। बोलेरो वाहन संख्या UP42AK8226 लखनऊ से कुमारगंज जनपद अयोध्या की ओर जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही लोनी कटरा थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।