महसी: खैराटिया हामिदपुर में पांच दिन बाद भी वन विभाग के हाथ नहीं लगा तेंदुआ, जिसने आठ लोगों को किया घायल
रामगांव थाना क्षेत्र के खैराटिया हामिदपुर में पांच दिन से तेंदुआ को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन बुधवार पांच बजे तक तेंदुआ वन विभाग की पकड़ से दूर रहा। स्थानीय लोग अभी भी दहशत के साये में है। ज्ञात हो कि शुक्रवार दोपहर तेंदुए ने वन कर्मी सहित आठ लोगों को घायल किया है। वन विभाग की टीम पिंजड़ा, ड्रोन कैमरा आदि लगाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।