बालोद: 10वीं में फेल होने पर युवक ने लगाई फांसी, परिजनों की अपील- असफलता से निराश होकर कोई भी बच्चा न उठाए ऐसा कदम
Balod, Balod | May 5, 2026 बालोद जिले के डौंडी नगर में 10वीं में असफल होने के बाद 17 वर्षीय छात्र द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम के बाद परिजनों का दर्द सामने आया है। परिवार अब अन्य बच्चों से अपील कर रहा है कि वे असफलता से निराश होकर ऐसा गलत कदम न उठाएं।