अररिया: हलहलिया पंचायत के बाड़ा गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Feb 16, 2025 फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के हलहलिया पंचायत के बाड़ा गांव में बच्चों - बच्चों के बीच हुए विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल व चोटील हो गए. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल तीनों लोगों का इलाज किया जा रहा है.