बालोद: कुरदी पहुंचे साहू समाज के प्रदेशाध्यक्ष, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए, बोले- साहू समाज की एकता ही असली ताकत है
बालोद जिले के ग्राम कुरदी स्थित कर्मा साहू सदन में तहसील साहू संघ अर्जुन्दा एवं परिक्षेत्रीय अर्जुन्दा के नवनिर्वाचित सामाजिक पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह, पूर्व पदाधिकारियों का विदाई एवं सम्मान कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।