गुरुग्राम जिले के भौंडसी क्षेत्र में एक प्लॉट से बिजली के तार और एसी की कॉपर वायर चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच सिकंदरपुर पुलिस ने 16 दिसंबर को भौंडसी स्थित सीएनजी पंप के पास से आरोपी राहुल (25) को पकड़ा है। इस संबंध में भौंडसी पुलिस थाना में 4 नवंबर को एक शिकायत दर्ज की गई थी।