मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने शुक्रवार शाम 6:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस ने गुरुवार को अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया था। जांच के दौरान ट्रैक्टर के पास वैध कागजात नहीं पाए गए।