स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर युवा दिवस के तहत चंदिया तहसील क्षेत्र में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकगण भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एक साथ निर्धारित क्रम में सूर्य नमस्कार के आसनों का अभ्यास किया तथा योग एवं प्राणायाम भी किया गया।