कानपुर: काकादेव के नवीन नगर के हॉस्टल में मिला छात्र का शव, परिजनों ने काकादेव में कराई शिकायत दर्ज
काकादेव नवीन नगर के हॉस्टल में जेईई मेंस की तैयारी कर रहे छात्र का शव रविवार बाथरूम में मिला। साथी छात्र की सूचना पर हॉस्टल संचालक ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार 5 बजे को परिवार के लोग कानपुर पहुंचे हैं। पुलिस ने गीजर करंट से मौत की आशंका जताई है परिजनों ने काकादेव थाने में शिकायत की है