जशपुर: जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 गौवंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार, पिकअप किया गया ज़ब्त
जशपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में गौ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तस्करों के चंगुल से 20 नग गौ वंशों को मुक्त कराया है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जबकि एक पिकअप वाहन भी जप्त किया गया। थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र में डूमरटोली जंगल से 10 नग गौ वंशों को पैदल झारखंड ले जा रहे तस्कर अजीत राम (38 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार किया।