कटनी ग्रामीण: तेवरी बाईपास बना मौत का मोड़, पिकअप और बाइक की भीषण टक्कर में दो की दर्दनाक मौत
कटनी जिले के सलीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-30 के तेवरी बाईपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।