फल्गु नदी किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिट्टी में दबा हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। घटना बुनियादगंज थाना क्षेत्र के कुकियासीन इलाके की है। शव देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बुनियादगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।