कर्वी: चित्रकूट परिक्रमा मार्ग स्थित बांके बिहारी मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के लिए तैयारी पूरी हुई
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन कर्मस्थली चित्रकूट में इस बार श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा। इस पर्व को लेकर शहर में धार्मिक माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं धर्म नगरी चित्रकूट का सर्वाधिक प्राचीन बांके बिहारी जी मंदिर भी आज जन्माष्टमी उत्सव का केंद्र बना हुआ है जहां श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी।