कर्वी: बहिलपुरवा के बेलहरी गांव में करंट की चपेट में आने से युवती घायल, परिजनों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
बहिलपुरवा के बेलहरी गांव में आज शनिवार की सुबह 11 बजे करंट की चपेट में आने से 22 वर्षीया युवती किरन पुत्री रामसिंह करंट की चपेट में आने से घायल हो गई। परिजनों ने बताया कि किरन घर में ही बिजली के बोर्ड में मोबाइल चार्जर लगा रही थी, तभी तार कटी होने पर उसे करंट लग गया। वहीं परिजनों किरन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है,जहां उसका इलाज किया जा रहा है।