कर्वी: कर्वी के कर्वी माफी में सर्पदंश से किशोर की हालत बिगड़ी, परिजनों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
कर्वी माफी में आज शनिवार की सुबह 11 बजे सर्प दंश से 15 वर्षीय किशोर राहुल पुत्र सुरेश पाल की हालत बिगड़ गई। राहुल घर से पैदल बाजार जा रहा था, तभी रास्ते में घास में छिपे बैठे सर्प में उसे डस लिया जिससे राहुल की तबीयत बिगड़ गई। वहीं राहुल का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, राहुल की हालत अब ठीक बताई जा रही है।