फूलपुुर: फूलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज़
फूलपुर में ईद-उल-अजहा का पर्व शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सिंकदरा रोड स्थित ईदगाह फूलपुर समेत कोहना मदरसा और शाही मस्जिद शेखपुर में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज़ अदा कर मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज़ के दौरान प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। जिससे यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनी रही। बृहस्पतिवार 11 बजे वीडियो सामने आय।