बरियारपुर: एक देसी कट्टा दो जिंदा कारतूस तथा तीन मोबाइल के साथ तीन युवक को बरियारपुर थाना ने किया गिरफ्तार
गुप्त सूचना के आधार पर बरियारपुर पुलिस ने एक देसी कट्टा तथा दो जिंदा कारतूस के तीन मोबाइल के साथ तीन युवक को गिरफ्तार किया गया। वहीं थानाअध्यक्ष द्वारा बताया गया कि 22 तारीख को सोनू के द्वारा गोलीबारी की घटना की गई थी जिस पर पीड़ित के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया था आवेदन के आलोक में कार्रवाई करते हुए सोनू सहित दो अन्य साथी को गिरफ्तार किया गया।