सहारनपुर: मंडी समिति रोड पर बकरा बेचने आए व्यापारी की बकरी ने बच्चे को दिया जन्म, देखने के लिए उमड़ी भीड़
सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र के मंडी समिति रोड स्थित मैसूर प्लेस के सामने शनिवार देर शाम उस समय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जब बकरा बेचने आए एक व्यापारी की बकरी ने सड़क किनारे ही बच्चे को जन्म दे दिया। बताया जा रहा है कि गंगोह निवासी एक व्यापारी मंडी समिति रोड पर बकरा बेचने आया था। इसी दौरान उसकी बकरी को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।