मिली जानकारी के अनुसार ईसागढ़ पुलिस को शुक्रवार को शाम 7 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कोई व्यक्ति ईसागढ़ में अम्बेडकर भवन के पीछे अवैध रूप से पटाखे बैच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची और मौके से खचा मोहल्ला निवासी अनिल राठौर उम्र 45 वर्ष पर अवैध रूप से पटाखे बैचने पर मामला दर्ज कर पटाखों को जप्त कर लिया है।