मेदिनीनगर (डालटनगंज): घर-घर पहुंचे पलामू डीसी, बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद; पलामू में तेज हुआ पल्स पोलियो अभियान
पलामू जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से चल रहे तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के दूसरे दिन सोमवार को जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मेदिनीनगर के हमीदगंज क्षेत्र में घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई और अभियान की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधि