जैतहरी: जैतहरी क्षेत्र में तीसरे दिन भी तीन हाथियों का दल मौजूद, वन विभाग सक्रिय
वन परिक्षेत्र, थाना एवं तहसील जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़रिया एवं कुकुरगोंड़ा क्षेत्र में तीन हाथियों का समूह लगातार तीसरे दिन भी जंगल में डेरा जमाए हुए है। हाथियों की मौजूदगी चोई के भलुवान टोला, बेल्हाटोला, साईटोला एवं सरईहा टोला के बीच स्थित आमापानी और चिमटहाई डोंगरी क्षेत्र में बनी हुई है। वन विभाग लगातार निगरानी कर रहा है तथा ग्रामीणों को सतर्क रहने