उज्जैन शहर: परशुराम जयंती पर महाकाल मंदिर से निकली दर्शन यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
भगवान विष्णु के छठें अवतार परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर आज सुबह महाकालेश्वर मंदिर चौराहे से ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम दर्शन यात्रा आरंभ की गई। परशुराम ब्राह्मण संगठन के संस्थापक अध्यक्ष पं. राजेश त्रिवेदी ने बताया कि सुबह 8.30 बजे परशुरामजी व भगवान महाकाल का पूजन हुआ। इसके बाद सुबह 9.30 बजे महाकाल चौराहे पर समाज के प्रमुखजनों के आतिथ्य में भगवान परश