खंडवा नगर: महिला की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर किए 30-35 वार, पति ने कहा- 3 अज्ञात बदमाशों ने किया हमला, पुलिस को कहानी पर शक
खंडवा में महिला की चाकू मार-मारकर हत्या कर दी गई। महिला के पति ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। उसने बताया कि 3 बदमाशों ने उसके सामने महिला को चाकू मारे। बचाने गया तो उसे भी जमकर पीटा। वह बेहोश हो गया। यह जानकारी सोमवार सुबह 9 बजे के लगभग मिली है।